देश भर में मॉब लिंचिंग पर मचे सियासी घमासान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि लिंचिंग की घटनाओं को बेवजह तूल दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर मॉब लिचिंग की बात करते हैं तो 1984 क्या था ?
योगी ने हाल ही में राजस्थान के अलवर में रकबर खान की लिंचिंग के बाद देश भर में भीड़ द्वारा हिंसा को लेकर शुरू हुई बहस पर ये बातें कही हैं. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था राज्य की जिम्मेदारी है. कांग्रेस इस मामले में केंद्र सरकार पर निशाना साध कर मामले में तिल का ताड़ बनाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह कोशिश सफल नहीं होगी.
योगी ने कहा कि उनके शासनकाल में सभी को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि परस्पर एक-दूसरे का, दूसरे के समुदाय का, दूसरे के धर्म का सम्मान करना सभी नागरिकों और समुदायों का कर्तव्य है. इंसानों का जीवन महत्वपूर्ण है तो भी प्रकृति का अहम हिस्सा है. दोनों की प्रकृति में अपनी भूमिका है. सभी की सुरक्षा की जानी चाहिए.These incidents are given unnecessary importance. If you talk about mob lynching, what was 1984? Law & order is a matter of state. Congress' intention to make mountain out of a molehill won't be successful: UP CM Yogi Adityanath on mob lynching incidents
— ANI UP (@ANINewsUP)
We'll provide protection to everyone, but it's responsibility of every individual, every community & every religion to respect each other sentiments. Humans are important & cows are also important. Both have their own roles in nature. Everyone should be protected: Yogi Adityanath
— ANI UP (@ANINewsUP)
योगी के इस बयान पर पलटवार करते हुए एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट कर कहा है कि भारत में संविधान और कानून का राज होना चाहिए न कि बहुसंख्यक/अल्पसंख्यक की भावनाओं का. इस तरह से देश में अराजकता का माहौल पैदा होगा. जीने का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के अनुसार इंसानों (जिसमें मुस्लिम भी शामिल है) को मिला है. आशा करते हैं आप समझेंगे.
India should be governed according to Constitution,Rule of Law & NOT Sentiments of Majority /Minority which will lead to Anarchy Fundamental Right to Life Article 21 is for Human Beings ( which includes Muslims also) hope you understand
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi)
यागी ने अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में बहस को लेकर कहा कि पूरे देश ने राहुल गांधी की बचकानी हरकत को रिजेक्ट कर दिया है. अविश्वास प्रस्ताव से कांग्रेस का चेहरा उजागर हो गया है. प्रस्ताव के दौरान विपक्षी दल का बयान और हरकत अपरिपक्व थी. इससे उनका व्यक्तित्व फिर सबसे सामने आ गया.
The entire nation has already rejected Rahul Gandhi's childish acts. The no-confidence motion has exposed Congress. The statements & acts of opposition during the motion were immature & reveal their actual personality: Yogi Adityanath on Rahul Gandhi hugging PM Modi in Lok Sabha
— ANI UP (@ANINewsUP)
अपनी सरकार की उपलब्धियों का हवाला देते हुए योगी ने कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों का इतने कम समय में दौरा करने वाला पहला सीएम बना हूं. मैंने राज्य मशीनरी को सक्रिय किया है, हम 75 जिलों में गए और 18 कमिश्नरियों की समीक्षा बैठक की और विकास मॉडल का अनुपालन सुनिश्चित किया.
I think it's my good fortune that I'm the first CM who has done survey of entire state in such a short span of time & activated machinery across the state. In 15-16 months,we went to 75 districts,took review meeting of 18 commissionaires,& carried developmental work forward:UP CM
— ANI UP (@ANINewsUP)