उत्तर प्रदेश में संभल लोकसभा सीट से बीएसपी सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा है कि वह मॉनसून सत्र में भी संसद में अनुपस्थित रहकर ‘वंदेमातरम’ का बहिष्कार करेंगे.
बर्क ने कहा कि उन्होंने 1997 में भी संसद के 50 साल पूरे होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में भी किया था और 5 अगस्त से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र में भी अनुपस्थित होकर इसका विरोध करेंगे.
उन्होंने कहा कि वंदेमातरम का मतलब भारत माता की पूजा या वंदना है और इस्लाम में पूजा करना जायज नहीं है, यह इस्लाम के खिलाफ है. इस मुद्दे पर उनकी पार्टी बीएसपी भी उनके साथ है.
बर्क ने आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन को गलत बताया. उन्होंने कहा कि सरकार तबादला कर सकती थी. इस मामले में दुनिया देख रही है कि वह बेकसूर हैं. सरकार ने मुसलमानों की वजह से उनका निलंबन नहीं किया है. इस मामले का मुसलमानों से कोई ताल्लुक नहीं है. सरकार मुसलमानों को ढाल न बनाए.