scorecardresearch
 

बिना अनुमति राज्यसभा में निंदा प्रस्ताव रखने की कोशिश, हंगामे के बाद सदन की कार्रवाई स्थगित

साध्वी निरंजन ज्योति मसले पर संसद में जमकर हंगामा हुआ है. कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने इस मुद्दे पर बिना अनुमति लिए राज्यसभा में प्रस्ताव पेश कर दिया. इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष लगातार साध्वी मसले पर निंदा प्रस्ताव पर अड़ा हुआ है.

Advertisement
X
Parliament
Parliament

साध्वी निरंजन ज्योति के विवादास्पद बयान के मामले पर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ. उपसभापति की इजाजात के बिना राज्य सभा में निंदा प्रस्ताव पेश करने की कांग्रेस की कोशिश पर जमकर हंगामा हुआ. हंगामा बढ़ता देख सभापति ने सदन की कार्रवाई 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने इस मुद्दे पर बिना अनुमति लिए राज्यसभा में प्रस्ताव पेश कर दिया. इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष लगातार साध्वी मसले पर निंदा प्रस्ताव पर अड़ा हुआ है.

राज्यसभा में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा निंदा प्रस्ताव पेश करते हुए कहा, 'विपक्ष चाहता है कि सदन चले. हमने मंत्री के इस्तीफे की मांग छोड़ दी है.'

इससे पहले केंद्रीय मंत्री पर मचे घमासान के बाद विपक्ष के निंदा प्रस्ताव लाने की मांग पर ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष बच्चे की तरह जिद कर रहा है. सत्ताधारी पार्टी ने सब कुछ किया, जिसकी मांग विपक्ष ने की. लेकिन अब विपक्ष का रवैया जिम्मेदाराना नहीं दिख रहा है.

दूसरी ओर ने भी स्पीकर से मुलाकात की है.

उन्होंने कहा कि सरकार निंदा प्रस्ताव के पक्ष में नहीं है और किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है. नायडू ने आगे कहा कि के लिए माफी मांग ली. प्रधानमंत्री ने भी खेद जताया.

Advertisement

उधर, संसदीय कार्यमंत्री ने वित्तमंत्री अरुण जेटली और संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मिलकर विपक्ष को जवाब देने की रणनीति पर चर्चा की.

गौरतलब है कि फतेहपुर से सांसद साध्वी निरंजन ज्योति के बयान पर मचे बवाल के बाद लगभग दो हफ्ते से संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चल नहीं पा रही है. विपक्ष लगातार इस मुद्दे को उठाते हुए केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

Advertisement
Advertisement