scorecardresearch
 
न खुद सोते हैं, न हमें सोने देते हैं प्रधानमंत्री: वेंकैया नायडू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज के तरीके की प्रशंसा करते हुए केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि वह न तो खुद सोते हैं और न ही अपनी कैबिनेट के सदस्यों को ऐसा करने देते हैं.

Advertisement
X
Venkaiah Naidu

हैदराबाद में एक समारोह में केंद्रीय शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा, ‘मैं आज सुबह कह रहा था कि हमारे प्रधानमंत्री न तो खुद सोते हैं और न ही दूसरों को सोने देते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘लेकिन हम इसका आनंद उठा रहे हैं क्योंकि लोगों के लिए काम करना. आम लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए काम करना जीवन में सबसे आनंददायक चीज है.’

उन्होंने कहा कि जब मंत्रिपरिषद के सहयोगियों ने कहा कि देश के सभी लोगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने के लिए पांच वर्ष लगेंगे तब प्रधानमंत्री ने कहा कि यह कार्य एक वर्ष में पूरा होना चाहिए. नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना पेश किये जाने के सात सप्ताह के भीतर 6.99 करोड़ लोगों को बैंक खाता प्राप्त हो गया है.

Advertisement
Advertisement