केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और बिहार के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के बीच ट्विटर 'डियर' शब्द के इस्तेमाल को लेकर तीखी बहस छिड़ गई. हालांकि मामले ने तूल पकड़ा तो चौधरी ने माफी मांग ली. चौधरी ने ट्विटर पर स्मृति ईरानी से सवाल किया था कि नई एजुकेशन पॉलिसी कब से लागू होगी?
अशोक चौधरी ने अपने ट्वीट में लिखा- 'डियर जी, हमें नई एजुकेशन पॉलिसी कब मिलेगी? आपके कैलेंडर में साल 2015 कब खत्म होगा?'
'डियर' कहने पर स्मृति ने उठाया सवाल
स्मृति ईरानी ने अशोक चौधरी के इस ट्वीट पर सवाल उठाया और कहा, 'महिलाओं को 'डियर' कहकर कब से संबोधित करने लगे अशोक जी?' इस पर अशोक चौधरी ने कि उन्होंने अपमान नहीं सम्मान के तौर पर इस शब्द का इस्तेमाल किया और प्रोफशनल बातचीत की शुरुआत 'डियर' शब्द से ही होती है. उन्होंने कहा, 'स्मृति जी, मुद्दे को गोल-गोल घुमाने से अच्छा है कभी सही जवाब भी दे दिया करिए.'
Dear ji, when will we get New Education policy..?
— Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary)
When will year 2015 end in your calendar..?
mahilaon ko 'dear' keh ke kab se sambodhit karne lage Ashokji ?
— Smriti Z Irani (@smritiirani)
Not to disrespect but educate... Professional emails start with "dear". Ji Kabhi mudde pe jawab dijiye, don't circle around it.
— Dr. Ashok Choudhary (@AshokChoudhaary)
अशोक चौधरी को घेरने की कोशिश
ने एक बार फिर अशोक चौधरी को जवाब में कहा कि उनकी हर बातचीत में वह सभी के लिए 'आदरणीय' शब्द का इस्तेमाल करती रही हैं. एजुकेशन पॉलिसी के मुद्दे पर उन्होंने चौधरी को घेरने की कोशिश की और कहा कि केंद्र की ओर से बुलाई गई किसी भी रिव्यू मीटिंग में बिहार के शिक्षा मंत्री या उनके सचिव मौजूद नहीं रहे. उन्होने कहा, 'अगर आपको सच में एजुकेशन पॉलिसी की चिंता है तो अपने व्यस्त शेड्यूल से थोड़ा वक्त इसके लिए भी निकाल लीजिए.'
चौधरी ने कहा- अपने विभाग की जानकारी रखें स्मृति
जवाब में अशोक चौधरी ने स्मृति ईरानी को घेरने की कोशिश की और कहा कि उन्होंने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह झूठे वादे करने की कला सीख ली है. चौधरी ने कहा, 'स्मृति ईरानी को खुद के मंत्रालय के बारे में भी सही से जानकारी नहीं है.'
'40 दिन पहले खुद बोला था डियर'
अशोक चौधरी ने कहा, 'मैंने सिर्फ डियर शब्द नहीं बल्कि डियर स्मृति जी लिखा है ये कोई बुरा शब्द नहीं. मैंने कोई गलत शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है.' चौधरी ने यह भी दावा किया कि 40 दिन पहले स्मृति ने खुद भी डियर शब्द का प्रयोग किया था.
हालांकि, इस सब के बीच चौधरी दलित कार्ड खेलना नहीं भूले. उन्होंने कहा, 'वो dear शब्द का इस्तेमाल करें तो ठीक लेकिन हम करें तो आपत्ति. लगता है अभी दलित विरोधी मानसिकता से उबर नहीं पाई है स्मृति ईरानी.'
डिप्टी सीएम तेजस्वी ने भी कहा-डियर मैडमDear Madam Ji, Glad u r in Bihar.Welcome! OBCs want reply from u. Will u give reservation to OBC in AssoProf & Prof ?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)
Just asking out of curiosity is "Dear" an offensive word or it becomes wen a minister frm dalit community calls so?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi)