scorecardresearch
 
तिकड़म की राजनीति मुलायम से सीखी: अमर सिंह

समाजवादी पार्टी से निष्कासित नेता अमर सिंह ने पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि तिकड़म की राजनीति उन्होंने मुलायम से ही सीखी है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की भी जमकर सराहना की.

Advertisement
X

अमर सिंह ने मुलायम पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष सहित पार्टी का कोई ऐसा पद नहीं है, जिस पर परिवारवाद के साक्षात दर्शन न होते हों.’’
सिंह ने कांग्रेस नेतृत्व की जमकर सराहना करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस में सत्ता की केंद्र सोनिया गांधी ने अपनी परोसी हुई थाली प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सौंप दी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसे नेताओं ने भी कभी किसी पद का लालच नहीं किया था.’’ सपा के निष्कासित महासचिव ने आज की राजनीति पर दुख जताते हुए कहा कि चहुंओर महिलाओं का अपमान हो रहा है और सामाजिक उत्थान की जरूरत है.

Advertisement
Advertisement