scorecardresearch
 

जेट एयरवेज में नौकरी करना चाहती थीं स्मृति ईरानी, पर्सनैलिटी खराब बताकर कर दिया था इनकार

टेलीविजन अभिनेत्री से नेता बनीं स्मृति ईरानी ने मजाकिया अंदाज में आवेदन खारिज करने के लिए जेट एयरवेज का धन्यवाद किया और कहा कि वहां नौकरी नहीं मिलने के बाद उन्होंने मैकडोनाल्ड में नौकरी कर ली और उसके बाद जो हुआ वह सारी बातें इतिहास का हिस्सा हैं.

Advertisement
X
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि केबिन क्रू पद के लिए उनके आवेदन को जेट एयरवेज ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि उनका व्यक्तित्व कुछ खास नहीं है.

टेलीविजन अभिनेत्री से नेता बनीं ने मजाकिया अंदाज में आवेदन खारिज करने के लिए जेट एयरवेज का धन्यवाद किया और कहा कि वहां नौकरी नहीं मिलने के बाद उन्होंने मैकडोनाल्ड में नौकरी कर ली और उसके बाद जो हुआ वह सारी बातें इतिहास का हिस्सा हैं.

स्मृति ने जेट एयरवेज में केबिन क्रू के लिए किया था आवेदन
उन्होंने बुधवार को एक समारोह में कहा, 'मुझे नहीं पता कि बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि सबसे पहले मैंने कौन सी नौकरी चाही थी. मैंने जेट एयरवेज में केबिन क्रू के लिए आवेदन किया था. लेकिन मुझे कर दिया गया. मुझे बताया गया कि मेरी पर्सनैलिटी अच्छी नहीं है. आवेदन खारिज करने के लिए आपका धन्यवाद.'

Advertisement

एयर पैसेंजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक पुरस्कार समारोह में ने जेट एयरवेज के एक अधिकारी को पुरस्कार देने के बाद यह बात कही.

Advertisement
Advertisement