आसमान छूते बिजली के बिल पर दिए से दिल्ली की मुख्यमंत्री पलट गई हैं. अपने विवादित बयान पर शीला दीक्षित ने सफाई दी है कि शायद मेरे शब्द गलत थे.
मुख्यमंत्री ने कहा, 'मेरा मतलब था कि हमें बिजली बचाना चाहिए.'
ने आसमान छूते बिजली के बिल पर अजीबोगरीब बयान दिया था. ने कहा था कि जब आप बिजली 24 घंटे इस्तेमाल करेंगे तो 5 घंटे का बिल तो चुकाएंगे नहीं. आपको 24 घंटे का बिल ही चुकाना पड़ेगा.
ने कहा कि अगर किसी परिवार को ऐसा लगता है कि बिजली का बिल मेरी आमदनी से बाहर है तो मैं ये नहीं चुका सकता तो भैय्या दो की जगह एक बल्ब जला लो, कूलर ना चलाओ, पंखा ना चलाओ, रेफ्रीजरेटर ना चलाओ या कभी उसे बंद कर दो. उन्होंने कहा कि टीवी 24 घंटे ना चलाओ, कभी-कभी चलाओ. वाशिंग मशीन भी है तो उसको भी मत चलाओ.
पहले भी दे चुकीं हैं ऐसा बयान
वैसे ऐसा पहली बार नहीं है कि शीला ने बढ़े बिजली के बिलों पर इस तरह का बयान दिया है इससे पहले भी वो इस मुद्दे पर हदप्रभ करने वाले बयान दे चुकी हैं. इससे पहले उन्होंने दिल्लीवालों को सख्त चेतावनी दी थी कि अगर बिल नहीं दे सकते तो फिर कनेक्शन कटा लो.