बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. शत्रुघ्न ने इस बार नाम लिए बगैर पीएम पर हमला बोला है. उन्होंने नोटबंदी को लेकर कराए गए सर्वे पर सवाल उठाए हैं.
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर लिखा कि मूर्खों की दुनिया में जीना बंद करें लोग. लोगों को हो रही तकलीफ को समझें. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बुरे वक्त के लिए हमारी मां-बहनों की जमा की गई गाढ़ी कमाई को कालेधन से जोड़ना ठीक नहीं.
द्वारा कराए गए सर्वे को शत्रुघ्न सिन्हा ने 'प्लांटेड' बताया है. उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कुछ निहित स्वार्थों के लिए किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के जरिए नोटंबदी पर लोगों को फीडबैक देने को कहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 24 घंटे में करीब 5 लाख लोगों ने ऐप पर सर्वे में हिस्सा लिया.
Let's stop living in a fools' paradise and getting carried away by planted stories & surveys conducted by vested interests. Get into the....
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha)
..depth of the subject. Must understand the pain of the poor, suffering, well wishers, voters, supporters & women. Hard earned &....
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha)
...well Intentioned savings over many years of our mothers & sisters for emergency can't be equated with black money.
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha)
सर्वे में भाग लेने वाले 90 फीसदी से अधिक लोगों ने ब्लैक मनी को लेकर किए गए सरकार के फैसले को 4 प्वाइंट से अधिक रेटिंग दिया है. 73 फीसदी लोगों ने 5 स्टार रेटिंग दिया. 57 फीसदी लोगों ने कहा- वेरी गुड. 93 फीसदी से अधिक लोगों ने किया है. 5 लाख लोगों में से सिर्फ 2 फीसदी लोगों ने फैसले को बेहद खराब बताया. करीब 86 फीसदी लोगों ने इस बात का भी समर्थन किया है कि कई एक्टिविस्ट ब्लैक मनी के बचाव में काम कर रहे हैं.
I thank people for the historic participation in the survey. Its satisfying to read the insightful views & comments.
— Narendra Modi (@narendramodi)