scorecardresearch
 

'झीलों के शहर' उदयपुर के लिए सेमी लक्जरी ट्रेन, 4 रात और 5 दिन का होगा पैकेज

12 से 16 अगस्त के लंबे सप्ताहांत के लिए बनाई गई योजना के तहत दिल्ली के सफदरजंग स्टेशन से शुरू किए गए इस यात्रा कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ और माउंट आबू का दौरा भी शामिल है.

Advertisement
X
इसी महीने होगी पहली यात्रा
इसी महीने होगी पहली यात्रा

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने अगस्त के पहले पखवाड़े में एक सेमी-लक्जरी ट्रेन यात्रा शुरू करने की घोषणा की है. उदयपुर, अजमेर और पुष्कर के लिए ये इस तरह की पहली सेमी लक्जरी ट्रेन होगी.

अगस्त के पहले पखवाड़े में लंबे सप्ताहांत को देखते हुए ने ये ट्रेन चलाई है. अगर इस ट्रेन में लोगों की अच्छी दिलचस्पी रहती है, तो आगे भी इसको जारी रखे जाने की योजना है. ये ट्रेन दिल्ली से यात्रियों को राजस्थान के झीलों के शहर के नाम से जाना जाने वाला उदयपुर, अजमेर और पुष्कर सहित प्रसिद्ध ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की सैर कराएगी.

हर सुविधा से लैस होगी यात्रा
12 से 16 अगस्त के लंबे सप्ताहांत के लिए बनाई गई योजना के तहत दिल्ली के से शुरू किए गए इस यात्रा कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ और माउंट आबू का दौरा भी शामिल है. इस यात्रा के तहत सभी समावेशी 4 रात/5 दिन के पैकेज में गुणवत्तापूर्ण भोजन, रेलवे से बाहर वातानुकूलित वाहनों से यात्रा, हाउसकीपिंग और सुरक्षा व्यवस्था शामिल है. इसके अलावा, आईआरसीटीसी पूरी यात्रा के दौरान टूर एस्कॉर्ट्स की सेवाएं भी प्रदान करेगी.

Advertisement

यात्रा कार्यक्रम की एक खास विशेषता यह है कि यह एक वातानुकूलित डाइनिंग कार के साथ मिड-सेगमेंट में एकमात्र टूरिस्ट ट्रेन है. इस में यात्रा करने वाले यात्री भोजन के दौरान डाइनिंग कार में एकत्र होकर बातचीत करते हुए भोजन कर सकते हैं.

पहले बुकिंग करने पर मिलेगी छूट
आईआरसीटीसी का ये पैकेज दो श्रेणियों (फर्स्ट एसी और सेकेंड एसी) में उपलब्ध होगा और इसकी कीमत सस्ती दर पर सेकेंड एसी के लिए 29,000 और एसी 1 के लिए 35,000 रुपये होगी. आईआरसीटीसी पहली 25 बुकिंग पर 10 प्रतिशत ‘अर्ली बर्ड’ छूट प्रदान करेगी और समूहों के लिए आकर्षक छूट प्रदान करेगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement