scorecardresearch
 
News Wrap: महबूबा ने 370 पर PM मोदी को दिया जवाब, पढ़ें शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्टिकल 370 और 35 A पर शुक्रवार को ‘आजकल’ को दिए इंटरव्यू में दिए गए बयान को लेकर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उन पर पटलवार किया है. पढ़ें शनिवार शाम की ऐसी ही 5 बड़ी खबरें..

Advertisement
X
महबूबा मुफ्ती ने 370 पर पीएम मोदी पर पलटवार किया है.

1.

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया कि अब तक की लोकसभा वोटिंग में बीजेपी का प्रदर्शन दयनीय रहा है. गठबंधन बहुत अच्छा कर रहा है, इसलिए न तो बीजेपी दोबारा चुनी जाएगी और न ही वो धारा 370 को खत्म कर पाएंगे.

2.

श्रीलंका के अधिकारियों ने कहा कि करीब 70 संदिग्ध आत्मघाती हमलवारों की तलाश की जा रही है. इस बीच भारत ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी कर आगाह किया है कि अगर जरूरी न हो तो वे श्रीलंका की यात्रा न करें.

Advertisement

3.

महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक चुनावी रैली के दौरान शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तबीयत खराब हो गई. वह मंच पर ही बेहोश हो गए. गडकरी शिरडी लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

4.

चौथे चरण के लिए प्रचार का शोर शनिवार शाम 5 बजे थम गया. चौथे चरण में  29 अप्रैल को 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

5.

मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन वापस ले लिया है, लेकिन ये बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर नहीं बल्कि निर्दलीय प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर हैं. 

Advertisement
Advertisement