देशभर में गोहत्या पर चल रहे विवाद के बीच अब योग गुरु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में गोहत्या पाबंदी को लेकर पहल करें.
UP jaise sampradayik drishti se ati-samvedanshil rajya mein jab gau hatya pe poorna pratibandh ho sakta hai..:Ramdev
— ANI (@ANI_news)
आज तक से खास बातचीत में रामदेव ने कहा, 'यूपी जैसे सांप्रदायिक दृष्टि से अति संवेदनशील राज्य में जब गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लग सकता है तो मोदी जी के पहल करने पर राष्ट्र में भी गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लग जाएगा.'
UP jaise sampradayik drishti se ati-samvedanshil rajya mein jab gau hatya pe poorna pratibandh ho sakta hai..:Ramdev
— ANI (@ANI_news)
रामदेव ने कहा कि गाय का कत्ल करना भी हिंसा है और गाय के नाम पर इंसानों का कत्ल करना भी हिंसा है. दोनों तरह की हिंसा देश में नहीं होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि ना गाय का खून बहेगा और ना गाय के नाम पर हिन्दुस्तान में हिन्दू-मुसलमान का खून बहेगा.
..Naa gaaye ka khoon bahega, naa gaaye key naam par Hindustan mein Hindu musalman ka khoon bahega: Ramdev
— ANI (@ANI_news)