कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के अपने छात्र संगठन NSUI के कार्यक्रम में संघ और प्रधानमंत्री मोदी पर वार के बाद बीजेपी और संघ ने राहुल पर पलटवार किया. बीजेपी नेता राम माधव ने कहा कि राहुल गांधी के पिता, दादी और पड़ दादा RSS की विचारधारा को नहीं रोक पाए. जबकि स्मृति इरानी ने राहुल के बयान को तथ्यहीन ठहराया.
'RSS ki vichardhara ko rokna hoga- Rahul'; Great grandpa tried it; grandma tried; papa too. 4 generations of futile hatred. RSS grew. Cong?
— Ram Madhav (@rammadhavbjp)
ने गुरुवार को कहा कि RSS की मान्यता वैयक्तिकता की ‘हत्या’ करना है और यह विचार प्रक्रिया देश को चला रही है, जिसमें केवल एक ही व्यक्ति किसान से लेकर कपड़ों तक सभी कुछ की जानकारी रखता है. Rahul Gandhi's utterances about RSS exposes his frustration & ignorance about RSS- Dr Vaidya 1/2
— RSS (@RSSorg)
के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कहा, ‘संघ के बारे में के बयान उनकी हताशा और संघ के बारे में उनकी अज्ञानता को दर्शाते हैं.’ उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का समर्थन आधार और संगठन में समाज खासकर युवाओं की भागीदारी बढ़ रही है.'The DNA of the Congress Party is to listen to everyone'. Watch Rahul Gandhi's full speech at :
— Office of RG (@OfficeOfRG)
बीजेपी ने भी किया पलटवार संघ पर जमकर बरसे राहुल
राहुल ने यह भी कहा, ‘RSS चर्चा और वार्ता की अनुमति नहीं देता. अनुशासन को वैयक्तिकता की हत्या करने के बहाने के रूप में इस्तेमाल किया जाता है और लाखों लोगों को चुप कराने के लिए बहाने के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. वे उसी तरह अपने हाथ उठाते हैं जैसे वे जर्मनी में करते थे. मैं तो वह कर ही नहीं सकता.’
-इनपुट भाषा से