scorecardresearch
 

जय शाह के बचाव में आए मोदी के एक और मंत्री, राजनाथ बोले- जांच की जरूरत नहीं

दिल्ली में राजनाथ सिंह ने कहा कि उनपर जो आरोप लग रहे हैं वह झूठे हैं. इस मामले में किसी जांच की जरूरत नहीं है.

Advertisement
X
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह पर लग रहे आरोपों के बचाव में मोदी सरकार के एक और बड़े मंत्री आ गए हैं. रेलमंत्री पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी के बाद अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जय शाह का बचाव किया. दिल्ली में राजनाथ सिंह ने कहा कि उनपर जो आरोप लग रहे हैं वह झूठे हैं. इस मामले में किसी जांच की जरूरत नहीं है.

इससे पहले विपक्षी दलों के पर मजबूती से पार्टी और BJP प्रमुख के बेटे का बचाव करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आरोपों को खारिज किया था. पीयूष ने जय अमित शाह का एक बयान जारी किया था.

इसमें अमित शाह के बेटे ने कहा है कि वह खबर चलाने वाली खबरिया वेबसाइट के लेखक, संपादक और मालिक पर 100 करोड़ रुपये के मानहानि का मुकदमा करेंगे.

Advertisement

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी अमित शाह के बेटे का बचाव किया है. स्मृति ईरानी ने कहा कि अमित शाह और उनके परिवार पर प्रहार करना कोई कांग्रेस की नई रणनीति का हिस्सा नहीं है. जब कांग्रेस पहले सत्ता में रही, तब भी उनको प्रताड़ित किया गया.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर लगातार मोदी सरकार-अमित शाह पर हमला किया है. राहुल ने इसको लेकर ट्वीट भी किया था. गुजरात में छात्रों से संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि क्या आपने स्टार्ट अप इंडिया का नाम सुना है? जय शाह उसके आइकन हैं. उन्होंने कहा कि लेकिन प्रधान चौकीदार इस पर चुप हैं. पहले मोदी सरकार ने बेटी बचाओ अभियान शुरू किया था, अब बेटा बचाओ अभियान शुरू किया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement