scorecardresearch
 

मोदी सरकार की MSP बढ़ोतरी के बाद राहुल का ट्वीट, क्या कर्नाटक में भी होगी किसानों के लिए घोषणा?

गौरतलब है कि कर्नाटक की गठबंधन सरकार कल अपना पहला बजट पेश करने जा रही है. माना जा रहा है कि कर्नाटक सरकार अपने पहले ही बजट में किसानों को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकती है.

Advertisement
X
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो  PTI)
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो PTI)

2019 के लोकसभा चुनावों से पहले देश के अन्नदाता किसानों को साधने की मुहिम राजनीतिक दलों ने शुरू कर दी है. बुधवार सुबह केंद्र की के फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा के साथ ही, शाम होते-होते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का भी को लेकर ट्वीट आ गया.

अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने कर्नाटक की हालिया नवनिर्वाचित कांग्रेस -जेडीएस गठबंधन सरकार को लेकर भरोसा जताया कि गुरुवार को  पेश होने वाले राज्य के सालाना बजट में वह किसानों की कर्ज माफी के अपने वायदे को पूरा करेगी. साथ ही अध्यक्ष ने कर्नाटक के जरिये देश के किसानों की उम्मीद जगने की बात भी कही .

गौरतलब है कि कर्नाटक की गठबंधन सरकार कल अपना पहला बजट पेश करने जा रही है. माना जा रहा है कि कर्नाटक सरकार अपने पहले ही बजट में किसानों को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकती है.

Advertisement

मोदी सरकार की आज की घोषणा और राहुल गांधी के इस ट्वीट के बाद इन संभावनाओं को और बल मिला है.

हाल ही में कर्नाटक में पिछले दिनों कांग्रेस ने चुनाव परिणामों के बाद जेडीएस के साथ गठबंधन सरकार बनाई थी. भाजपा 104 सीटें जीतने और सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद कर्नाटक में सरकार बनाने से चूक गयी थी.

अब जैसे-जैसे 2019 लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आने लगा है, देश के सबसे बड़े वोट बैंक में से एक किसानों को लेकर दोनों राजनीतिक दलों ने अपनी कोशिशें तेज कर दी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement