scorecardresearch
 

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 56 हस्तियों को किया पद्म पुरस्कारों से सम्मानित

राष्ट्रपतिप प्रणब मुखर्जी ने दिवंगत धीरुभाई अंबानी, पूर्व कैग प्रमुख विनोद राय, बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खे, अजय देवगन सहित देश की 56 जानी-मानी हस्तियों को उनके अमूल्य योगदान के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया.

Advertisement
X
धीरूभाई अंबानी को मरणोपरांत मिला पुरस्कार
धीरूभाई अंबानी को मरणोपरांत मिला पुरस्कार

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश की 56 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. नई दिल्ली में आयोजित किए गए समारोह में राष्ट्रपति के अलावा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी भी मौजूद हैं. दिवंगत उद्योगपति धीरूभाई अंबानी को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार दिया गया है.

5 हस्तियों को पद्म विभूषण, 8 को पद्म भूषण और 43 को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है.

सायना-सानिया को मिला पद्म भूषण
कैग के पूर्व प्रमुख विनोद राय, बॉलीवुड अभिनेता , राम सुतार, गायक उदित नारायण, एच कन्हाईलाल, बरजिंदर सिंह हमदर्द, स्वामी तेजोमयानंद, प्रोफेसर एनएस रामानुजा ताताचार्य, प्रोफेसर डी नागेश्वर रेड्डी, भारत में अमेरिका के पूर्व राजदूत रॉबर्ट डी ब्लैकविल, सायना नेहवाल, सानिया मिर्जा और बेनेट-कोलमैन एंड कंपनी की इंदू जैन को पद्म भूषण से नवाजा जाएगा. इनके अलावा पीएम मोदी के गुरु रहे स्वर्गीय दयानंद सरस्वती को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया.

Advertisement

अजय देवगन, प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री
में अहम योगदान देने के लिए एक्टर्स अजय देवगन और प्रियंका चोपड़ा के अलावा फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और एस.एस. राजमौली को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया. इनके अलावा गुलाबो सपेरा, मालिनी अवस्थी और प्रतिभा प्रहलाद को भी पद्म श्री पुरस्कार दिया गया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement