scorecardresearch
 

पीएम नरेंद्र मोदी का सीना 50 इंच का, अचकन का नाप देने में हुआ खुलासा

पीएम नरेंद्र मोदी बाबासाहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शुक्रवार को हिस्सा लेंगे. इस समारोह में मोदी के पहनने के लिए एक खास अचकन तैयार कराई जा रही है, जिसके लिए दिए गए नाप से पता चला है कि उनका सीना 56 इंच का नहीं बल्कि 50 इंच का है.

Advertisement
X
56 नहीं, 50 इंच का है पीएम मोदी का सीना
56 नहीं, 50 इंच का है पीएम मोदी का सीना

आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि अपने 56 इंच के सीने का दावा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीना असल में 50 इंच का है. ये बात बाबासाहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से पता चली है.

दरअसल पीएम मोदी शुक्रवार को इस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने जाएंगे और यहां के अधिकारी उनके लिए एक खास अचकन डिजाइन करवा रहे हैं. जाहिर सी बात है कि उसके लिए पीएम के नाप की जरूरत पड़ती. टेलर को दिए नाप में उनका सीना 50 इंच का बताया गया है.

यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि उन्होंने मोदी का नाप जानने के लिए पीएमओ से संपर्क किया था और एक ऑफिसर ने उन्हें बताया कि जबकि कंधे का साइज 21 इंच है.

दीक्षांत समारोह के खास मौके के लिए यूनिवर्सिटी दिल्ली में एक टेलर से पीएम के लिए एक गोल्डन अचकन सिलवा रही है.

Advertisement


आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने 56 इंच के सीने वाली बात कही थी. उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर हमला करते हुए कहा था, 'नेताजी कहते हैं कि मोदी जी उत्तर प्रदेश को दूसरा गुजरात नहीं बना सकते. आप सही कहते हैं, कि यूपी दूसरा गुजरात नहीं बन सकता क्योंकि गुजरात बनाने के लिए 56 इंच का सीना चाहिए.' इसके बाद से राजनीति में इस जुमले का खूब इस्तेमाल किया गया.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement