खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ के द्वारा शुरू किए गए फिटनेस चैलेंज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अब स्वीकार कर लिया है. बुधवार को प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया. जिसमें मोदी कई तरह के योगाभ्यास कर रहे हैं.
वीडियो में प्रधानमंत्री पार्क में कई तरह के अभ्यास कर रहे हैं. पीएम ने इसके साथ ही कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और खिलाड़ी मनिका बत्रा को नॉमिनेट किया है. आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने नॉमिनेट किया था.
प्रधानमंत्री ने लिखा कि मैं अपनी मॉर्निंग एक्सरसाइज़ का वीडियो जारी कर रहा हूं. योग से अलग मैं प्रकृति से जुड़े पंचतत्व से भी प्रभावित हूं. ये काफी रिफ्रेश फील कराता है.Here are moments from my morning exercises. Apart from Yoga, I walk on a track inspired by the Panchtatvas or 5 elements of nature - Prithvi, Jal, Agni, Vayu, Aakash. This is extremely refreshing and rejuvenating. I also practice
breathing exercises.
— Narendra Modi (@narendramodi)
I am delighted to nominate the following for the :
Karnataka’s CM Shri .
India’s pride and among the highest medal winners for India in the 2018 CWG, .
The entire fraternity of brave IPS officers, especially those above 40.
— Narendra Modi (@narendramodi)
विराट कोहली ने किया था नॉमिनेट
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग करते हुए उन्हें चुनौती दी थी.अनुष्का शर्मा पहले ही कोहली का ये चैलेंज पूरा कर चुकी हैं.

राठौड़ ने देश में फिटनेस को लेकर जागरूकता अभियान के तहत व्यायाम करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था और खेल और सिनेमा जगत की कुछ प्रमुख हस्तियों को टैग करते हुए उनसे भी इस अभियान में शामिल होने की अपील की थी.
कोहली ने ट्वीट किया था, ‘मैंने राज्यवर्धन राठौड़ सर का ‘फिटनेस चैलेंज’ स्वीकार कर लिया है. अब मैं अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और महेंद्र सिंह धोनी भाई को चुनौती देना चाहूंगा.’ कोहली ने साथ में अपना व्यायाम करते हुए वीडियो भी डाला है.
I have accepted the by sir. Now I would like to challenge my wife , our PM ji and Bhai for the same. 😀
— Virat Kohli (@imVkohli)
आपको बता दें कि राज्यवर्धन राठौड़ के इस फिटनेस चैलेंज शुरू करने के बाद से ही कई बड़ी हस्तियों समेत आम लोगों ने अपने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड किए थे. ये ट्रेंड लगातार कई दिनों तक सोशल मीडिया पर छाया हुआ था.