scorecardresearch
 

पठानकोट हमला: PAK एसआईटी सलविंदर सिंह से कर सकती है पूछताछ

साल की शुरुआत में पंजाब के पठानकोट हमले को लेकर बनी पाकिस्तानी SIT गुरुदासपुर के निलंबित एसपी सलविंदर सिंह से सवाल-जवाब कर सकती है.

Advertisement
X
सलविंदर सिंह
सलविंदर सिंह

जनवरी में हुए पठानकोट एयरबेस हमले को लेकर पाकिस्तानी जांच टीम गुरुदासपुर के निलंबित एसपी सलविंदर सिंह से पूछताछ कर सकती है. हमले से पहले आतंकवादियों ने पूर्व एसपी सलविंदर सिंह को अगवा किया और बाद में छोड़ दिया था.

नई दिल्ली ने इस्लामाबाद से कई फोन नंबर साझा किए है. यह फोन नंबर पठानकोट एयरबेस पर हमला करने वाले आतंकवादियों ने इस्तेमाल किए थे. पाकिस्तान ने मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इनवेस्टिगेटिंग टीम (एसआईटी) भारत भेजने का प्रस्ताव दिया था. भारत ने पाकिस्तान की इस मांग को मान लिया था. लेकिन यह भी साफ किया कि पाकिस्तान SIT भेजने से पांच दिन पहले भारत को सूचित करे. खबरों के मुताबिक से सवाल-जवाब करने के अलावा एसआईटी एयरबेस की जांच करने देने की भी मांग कर सकती है.

जनवरी में पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में सात भारतीय जवान शहीद हो गए थे. सेना ने 84 घंटे तक चले ऑपरेशन में 6 जैश-ए-मुहम्मद आतंकियों को मार गिराया था. पाकिस्तान ने हाल ही में भारत के साझा किए फोन नंबरों के आधार पर FIR दर्ज की थी.

Advertisement
Advertisement