scorecardresearch
 

अपनी सालगिरह को 'शाही' बनाएगी मोदी सरकार, 10 करोड़ सदस्यों में बंटेगा रिपोर्ट कार्ड

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने अपनी पहली सालगिरह का जश्न बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी की है. बताया जा रहा है कि गुरुवार से शुरू होकर यह जश्न एक हफ्ते तक चलेगा. इस दौरान सरकार अपनी उपलब्धियों के का जमकर प्रचार-प्रसार करने वाली है.

Advertisement
X
PM Narendra Modi
PM Narendra Modi

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने का जश्न बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी की है. बताया जा रहा है कि गुरुवार से शुरू होकर यह जश्न एक हफ्ते तक चलेगा. इस दौरान सरकार अपनी उपलब्धियों का जमकर प्रचार-प्रसार करने वाली है. इस कार्यक्रम के तहत सरकार के वरिष्ठ मंत्री रोजाना प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 मई को मथुरा में रैली करेंगे.

विदेश दौरे से लौटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह वरिष्ठ मंत्रियों की अपने घर पर बैठक बुलाई. इसमें सरकार की सालगिरह से जुड़े ये तमाम फैसले लिए गए. गुरुवार को बीजेपी प्रवक्ताओं के लिए मीडिया वर्कशॉप आयोजित की जाएगी. इसके बाद 22 मई को वित्त मंत्री अरुण जेटली प्रेस कॉन्फ्रेंस करके .

23 तारीख को गृह मंत्री राजनाथ सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. 25 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मथुरा में रैली करेंगे. पार्टी 26 तारीख को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी. 27 को निर्मला सीतारमन और स्मृति ईरानी, 28 को पीयूष गोयल, 31 को सुषमा स्वराज, 2 जून को राधामोहन सिंह और 3 जून को नितिन गडकरी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

सरकार अपनी उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड भी बनवा रही है जो 26 मई से पहले तैयार हो जाएगा. यह रिपोर्ट कार्ड पार्टी के 10 करोड़ सदस्यों में बांटा जाएगा. इसके अलावा पर अलग से बुकलेट छपवाई जा रही है. 'संवाद' नाम की इस बुकलेट को भी बीजेपी सदस्यों में बांटा जाएगा.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement