दिल्ली में सफर करने वाले मुसाफिरों के लिए है. के यात्री अब अपने स्मार्ट कार्ड को एसएमएस के जरिए भी रिचार्ज कर सकेंगे. हालांकि अभी यह सुविधा सिर्फ आईसीआईसीआई बैंक में खाता रखने वाले मेट्रो मुसाफिरों को मिलेगी.
एसएमएस से स्मार्ट कार्ड रिचार्ज करने के लिए मुसाफिरों को कार्ड आईडी नंबर, रिचार्ज की राशि, आईसीआईसीआई बैंक के एकाउंट के आखिरी छह अंक मुहैया कराने होंगे. यह सूचना डीएमआरसी द्वारा जारी मोबाइल नंबर 922208888 पर भेजना होगा. सूचना भेजते ही मुसाफिर का स्मार्ट कार्ड तत्काल रिचार्ज हो जाएगा.