scorecardresearch
 

अब ट्रेन में बच्चों के लिए मिलेगा फास्ट फूड, स्टेशनों पर बेबी फूड भी होगा उपलब्ध

रेलवे न सिर्फ एडल्ट यात्रियों के लिए रेल का सफर आसान बनाने की कोशिश कर रही है बल्कि अब बच्चों को खुश करने की भी प्लानिंग शुरू हो गई है. रेलवे अब स्टेशनों पर बेबी फूड और ट्रेन यात्रा के दौरान बच्चों के लिए बर्गर जैसा फास्ट फूड बी उपलब्ध कराएगी.

Advertisement
X
बच्चों के लिए मेन्यू में शामिल किया गया फास्ट फूड
बच्चों के लिए मेन्यू में शामिल किया गया फास्ट फूड

रेलवे न सिर्फ एडल्ट यात्रियों के लिए रेल का सफर आसान बनाने की कोशिश कर रही है बल्कि अब बच्चों को खुश करने की भी प्लानिंग शुरू हो गई है. रेलवे अब स्टेशनों पर बेबी फूड और ट्रेन यात्रा के दौरान बच्चों के लिए बर्गर जैसा फास्ट फूड भी उपलब्ध कराएगी.


जननी सेवा नाम की इस योजना के तहत रेलवे कई स्टेशनों पर गर्म दूध, पानी और बेबी फूड जैसे जरूरी सामान उपलब्ध कराएगी ताकि न सिर्फ बड़ों का बल्कि बच्चों का सफर भी आसान हो सके.

शिकायत के बाद हुई पहल
एक महिला ने रेल मंत्री से शिकायत की थी कि उसके बच्चों के लिए रेल परिसरों में न ही दूध उपलब्ध था और न ही बेबी फूड, जिससे उसे काफी . इसके बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ये पहल की है.

Advertisement

ट्रेन के मेन्यू में फास्ट फूड शामिल
इस सेवा की शुरुआत करीब 25 स्टेशनों से की जा रही है, जिसमें नई दिल्ली, मुंबई सेंट्रेल, हावड़ा, चेन्नई, नागपुर, पुणे और लखनऊ शामिल हैं. शिशुओं के अलावा रेलने ने ट्रेन में सफर करने वाले 5-12 साल बच्चों के लिए मेन्यू में बर्गर जैसे फास्ट फूड को भी जोड़ दिया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement