scorecardresearch
 

बढ़ सकती हैं गिरिराज की मुसीबतें, बयान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगा नाइजीरिया

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए नाइजीरिया के राजनयिक ओ.बी. ओकोंगोर ने कहा कि इस बयान को लेकर विदेश मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई जाएगी.

Advertisement
X
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान को लेकर बरपा है हंगामा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान को लेकर बरपा है हंगामा

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर केंद्रीय मंत्री को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. गिरिराज के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए नाइजीरिया के राजनयिक ओ.बी. ओकोंगोर ने कहा कि इस बयान को लेकर विदेश मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई जाएगी. उन्होंने कहा, 'वह उम्मीद करते हैं कि मंत्री अपने बयान को वापस लेंगे और नाइजीरिया के लोगों से माफी मांगेंगे.'
आपको बता दें कि बुधवार को गिरिराज सिंह का एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्हें सोनिया गांधी पर नस्लभेदी टिप्पणी करते हुए सुना जा सकता था. गिरिराज सिंह वीडियो में कह रहे थे, 'अगर राजीव गांधी ने एक नाइजीरियाई महिला के साथ शादी की होती और अगर वह गोरी नहीं होती तो क्या कांग्रेस उन्हें (सोनिया गांधी) अपना नेता चुनती.' उन्होंने कहा था कि सोनिया गांधी गोरी चमड़ी की वजह से कांग्रेस की अध्यक्ष बनी.

केंद्रीय मंत्री के बयान की पूरे देश में निंदा की गई. सत्ताधारी बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री के इस बयान से खुद को अलग रखते हुए उनके बयान को अपमानजनक और अनुचित करार दिया.


मामला तूल पकड़ने के बाद और कहा, 'उन्होंने यह बयान आधिकारिक रूप से नहीं दिया था.' उन्होंने कहा, 'लोग एक दूसरे से अनौपचारिक रूप से बात करते हैं और यह अलग बात है कि इसको किस तरह से पेश किया गया है. अगर मेरे बयान से राहुल और सोनिया के साथ-साथ किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं उस पर खेद व्यक्त करता हूं.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement