scorecardresearch
 

नवी मुंबई: स्‍कूली बस में आग लगने से 25 बच्‍चे झुलसे

नवी मुंबई के एक स्‍कूल बस में आग लग जाने से 25 स्‍कूली बच्‍चे झुलस गए हैं.

Advertisement
X

मुंबई में आज एक स्कूल बस में आग लग गई. स्वाइन फ्लू के खौफ की वजह से पिछले कई दिनों से बंद मुंबई के निजी स्कूल आज से खुल गए. लेकिन स्कूल खुलने के पहले ही दिन एक बड़ा हादसा हो गया.

पांच बच्‍चों की हालत गंभीर
नवी मुंबई के पनवेल इलाके में बच्चों से भरी एक स्कूल बस में आग लग गई. बस में करीब 40 बच्चे सवार थे, जिनमें से कम से कम 25 बच्चे झुलस गए. इन बच्चों को पनवेल के चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां पांच बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जख्मी बच्चे जिन अस्पतालों में दाखिल कराए गए हैं, वो हैं- लाइफ लाइन अस्पताल, छत्रपति अस्पताल, एमजीएम कमोटे अस्पताल और मुंबई-बायकुला मसीना अस्पताल.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement