scorecardresearch
 

भूस्खलन के कारण राजमार्ग बंद, अमरनाथ यात्रा रोकी गई

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में भारी बारिश के कारण हुये भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद हो जाने के कारण शनिवार को अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है.

Advertisement
X
भूस्खलन के कारण राजमार्ग बंद
भूस्खलन के कारण राजमार्ग बंद

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में भारी बारिश के कारण हुये भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद हो जाने के कारण शनिवार को अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है.

राष्ट्रीय राजमार्ग के यातायात एसएसपी संजय कोतवाल ने बताया, ‘भारी बारिश के कारण शुक्रवार देर रात उधमपुर जिले के खेड़ी में 300 किलोमीटर लंबे पर भारी भूस्खलन हुआ.’ उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने जम्मू आधार शिविर से भी रोक दी है. अन्य वाहनों को भी राजमार्ग पर आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई है.

उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन के कर्मी और मशीन को साफ करने के काम में लगे हैं और जल्द ही राजमार्ग को खोल दिये जाने की संभावना है. के दोनों ओर अनेक वाहन फंसे हुए हैं.

इनपुट: PTI

Advertisement
Advertisement