scorecardresearch
 

नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में होंगे, राजनाथ, गडकरी, जेटली और सुषमा, सुमित्रा बन सकती हैं स्‍पीकर

26 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों की लिस्ट लगभग तय कर ली है. मोदी के सिपहसालारों में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली और सुषमा स्‍वराज शामिल हैं. सुमित्रा महाजन स्‍पीकर बन सकती हैं.

Advertisement
X

26 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों की लिस्ट लगभग तय कर ली है. मोदी के कैबिनेट में करीब 50 मंत्री होंगे. इनमें 25 से 30 कैबिनेट मंत्री जबकि बाकी राज्‍यमंत्री होंगे. यूपी से पांच मंत्री, महाराष्‍ट्र से छह, मध्‍य प्रदेश से तीन और बिहार से तीन मंत्री बनाए जा सकते हैं.

मोदी के सिपहसालारों में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली और सुषमा स्‍वराज शामिल हैं. सुमित्रा महाजन स्‍पीकर बन सकती हैं. मोदी की कैबिनेट की लिस्ट में वेंकैया नायडू, रविशंकर प्रसाद, कलराज मिश्र, मेनका गांधी और हर्षवर्धन का भी नाम है. नए चेहरों में वीके सिंह और बाबुल सुप्रियो मंत्री बन सकते हैं. हालांकि, बीजेपी के पितामह यानी लाल कृष्‍ण आडवाणी पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है. आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी पर मोदी की माथापच्ची जारी है.

मोदी की कैबिनेट में जिन नेताओं को जगह मिल सकती है उनमें राजनाथ सिंह इस बार लखनऊ सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं वहीं, अरुण जेटली गुजरात से राज्‍यसभा सांसद हैं. सुषमा विदिशा सीट से फिर चुनी गई हैं जबकि गडकरी महाराष्‍ट्र की नागपुर सीट से लोकसभा चुनाव जीतकर आए हैं.

Advertisement

सुमित्रा 'ताई' के तौर पर मशहूर बीजेपी सांसद सुमित्रा महाजन इस बार भी मध्‍य प्रदेश की इंदौर सीट से लोकसभा चुनाव जीती हैं. इन्‍हें स्‍पीकर की भूमिका मिल सकती है. कर्नाटक से राज्‍यसभा सांसद एम वेंकैया नायडू, महाराष्‍ट्र से राज्‍यसभा सांसद पीयूष गोयल, आंध्र प्रदेश की सिकंदराबाद सीट से बीजेपी सांसद बंडारू दत्‍तात्रेय, महाराष्‍ट्र के चंद्रपुर से बीजेपी सांसद हंसराज अहीर, जालना से सांसद रावराहेब दानवे, डिंडोरी से सांसद हरिश्‍चंद्र चव्‍हाण, अहमदनगर से सांसद दिलीप कुमार गांधी को भी मोदी की कैबिनेट में जगह मिल सकती है.

बिहार से राज्‍यसभा सांसद रविशंकर प्रसाद, पीलीभीत से सांसद मेनका गांधी, देवरिया से सांसद कलराज मिश्र, दिल्‍ली की चांदनी चौक सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले हर्षवर्द्धन, अंबाला से रतन लाल कटारिया, गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह, फरीदाबाद से सांसद किशन पाल गुज्‍जर, झांसी से सांसद उमा भारती, ग्‍वालियर से सांसद नरेंद्र सिंह तोमर, मांडला से फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते, बेंगलुरू (साउथ) से सांसद अनंत कुमार, गोवा (नॉर्थ) से सांसद श्रीपद नाइक और आसनसोल से सांसद बने बाबुल सुप्रियो को मोदी की मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement