मैगी अब फिर घर लौटने लगी है. अपने उसी स्वाद के साथ, जिसके लोग दीवाने हैं. पहले गुजरात सरकार ने मैगी की बिक्री पर लगी रोक हटाई. कुछ ही देर बाद कर्नाटक ने भी बैन हटाने का ऐलान कर दिया.
मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया ने किया था कि मैगी के ताजा सैंपल सेहत के लिए सुरक्षित हैं. साथ ही कहा था कि मैगी जल्द लौटेगी.
इससे पहले अगस्त में बॉम्बे हाईकोर्ट ने मैगी से देशभर में रोक हटाने का निर्देश दिया था. इस शर्त के साथ कि कंपनी 6 हफ्तों के भीतर कराएगी. तीनों लैब से जांच के बाद कहा गया था कि मैगी में लेड ज्यादा मात्रा में नहीं है. मैगी ने सोमवार को ही अखबारों में विज्ञापन देकर भी कहा था कि मैगी अब हर टेस्ट में पास हो गई है और खाने के लिए सुरक्षित है.
लोगों ने ट्विटर पर मनाया जश्न
लोगों ने बैन हटने का जश्न ट्विटर पर मनाना शुरू कर दिया. कुछ ने तो पूछा कि क्या मैगी खाने के लिए गुजरात या कर्नाटक जाना पड़ेगा.
What a day - Maggi clears international tests, Ravindra Jadeja clears domestic test - Good, we invested our faith, heavily in both !
— jatin sapru (@jatinsapru)
कुछ लोगों ने तो दूसरे राज्यों की सरकारों से भी बैन हटाने की अपील की है. Maharashtra govt pls follow this trend :)
— Găurang Ramlê (@i_amGaurang)
now its safe, when can we buy some? :) super-excited to have maggi back in my life.
— Gunjan Batra (@Gunjanbatra)