प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णा नदी नाव हादसे में हुई 16 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार, 'कृष्णा नदी में नाव डूबने की घटना बेहद दुखद है. मेरी संवेदनाएं हादसे में मारे गये लोगों के परिवार के साथ है. आंध्र प्रदेश सरकार और एनडीआरएफ बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.'
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल आसियान सम्मेलन में भाग लेने के लिए फिलीपींस गए हुए हैं.
Capsizing of a boat in the Krishna River is anguishing. My thoughts are with the families of those who lost their lives in this tragedy. Andhra Pradesh Government and have been working on rescue operations: PM
— PMO India (@PMOIndia)
गौरतलब है कि क्षमता से अधिक, 38 लोगों को लेकर जा रही एक नाव कल शाम विजयवाड़ा के समीप कृष्णा नदी में डूब गई. इससे 16 पर्यटकों की मौत हो गई. सात अन्य अब भी लापता बताये जा रहे हैं. और चार बच्चे शामिल हैं.
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उप मुख्यमंत्री एन चिना राजप्पा, विपक्ष के नेता वाई एस जगनमोहन रेड्डी तथा अन्यों ने भी हादसे को लेकर शोक जाहिर किया है. रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है.