scorecardresearch
 

RSS के हिंदू सम्मेलन को कलकत्ता हाईकोर्ट का ग्रीन सिग्नल, पुलिस ने नहीं दी थी इजाजत

बता दें कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने 14 जनवरी के कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करना है. इससे पहले बुधवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोलकाता पुलिस को आरएसएस के कार्यक्रम पर फैसला लेने के लिए 48 घंटे का वक्त दिया था.

Advertisement
X
मोहन भागवत हैं मुख्य वक्ता
मोहन भागवत हैं मुख्य वक्ता

कलकत्ता हाईकोर्ट ने आरएसएस को मैदान एरिया के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 14 जनवरी को कार्यक्रम करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है. आरएसएस ने 'हिंदू सम्मेलन' के लिए कोलकाता में दो जगह सुझाई थी, लेकिन पुलिस ने गुरुवार को दोनों जगहों पर ही अनुमति देने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने गंगासागर मेले की तैयारियों का हवाला देते हुए आरएसएस को अपने कार्यक्रम को स्थगित करने के लिए कहा था.

बता दें कि ने 14 जनवरी के कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के तौर पर संबोधित करना है. इससे पहले बुधवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने कोलकाता पुलिस को आरएसएस के कार्यक्रम पर फैसला लेने के लिए 48 घंटे का वक्त दिया था.

गुरुवार को पुलिस ने अनुमति देने से इनकार कर दिया तो आरएसएस की बंगाल यूनिट ने दोबारा कलकत्ता हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया.

Advertisement

ये भी पढ़ें:-

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement