scorecardresearch
 

कर्नाटक के गृहमंत्री का अजीब बयान, TRP के लिए रेप की खबरें दिखाता है मीडिया

कर्नाटक के गृह मंत्री ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है. केजे जॉर्ज ने कहा कि मीडिया में रेप की खबरें टीआरपी के लिए दिखाई जाती हैं. दरअसल कर्नाटक के गृह मंत्री से बेंगलुरु में लगातार हो रही रेप की वारदातों को लेकर सवाल पूछे गए थे. जिसके बाद उन्होंने ये विवादित बयान दे डाला.

Advertisement
X
रेप की खबरें दिखाने पर आपत्ति
रेप की खबरें दिखाने पर आपत्ति

के गृह मंत्री ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है. केजे जॉर्ज ने कहा कि मीडिया में की खबरें टीआरपी के लिए दिखाई जाती हैं. दरअसल कर्नाटक के गृह मंत्री से बेंगलुरु में लगातार हो रही रेप की वारदातों को लेकर सवाल पूछे गए थे. जिसके बाद उन्होंने ये विवादित बयान दे डाला.

स्कूलों में मासूम बच्चियों के साथ बढ़ती रेप की घटनाओं पर प्रश्नों से खिन्न आकर जॉर्ज ने कहा कि मीडिया ऐसी ही खबरों को दिखाता है. बेंगलुरु को ‘रेप सिटी’ के रूप में दर्शाता है और यह सब मीडिया टीआरपी के लिए करता है.

उन्होंने मीडिया की भूमिका पर ही सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘आखि‍र मीडिया को हो क्या गया है, क्या आपको ऐसी ही खबरें दिखती हैं. आप टीआरपी के लिए ऐसी ही खबरें दिखाते हैं. अच्छी खबरें दिखाओ तो अच्छा होगा.’

पिछले कुछ समय से राज्य के स्कूलों में मासूम बच्चि‍यों के साथ रेप की घटनाएं लगातार राष्ट्रीय अखबारों की हेडलाइन बन रहे हैं. मासूम बच्चियों के साथ रेप की घटनाओं के बाद राज्यभर में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों और मीडिया के सवालों से परेशान गृहमंत्री ने ऐसा बयान दिया कि उनका बयान ही हेडलाइन बन गया.

Advertisement

हालांकि जब उनसे पूछा गया कि तो क्या आप चाहते हैं कि मीडिया ऐसी खबरों को दिखाना बंद कर दे तो उन्होंने कहा, मैं आपके प्रश्न पर प्रतिक्रिया दे रहा था. उन्होंने कहा, निर्भया केस के बाद कानून सख्त हुआ है और स्कूल प्रांगण में हुई ऐसी घटनाओं को रोकने की जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की है. उन्होंने कहा, हमारे पास ऐसी शिकायतें आती हैं तो हम निश्चित तौर पर कार्रवाई करते हैं.

जॉर्ज ने कहा, बेंगलुरु को रेप सिटी करार देने और कर्नाटक के लोगों की छवि धूमिल करने का हम विरोध करते हैं. इसी साल जुलाई में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने भी एक विवादित बयान देकर सुर्खियां बटोरी थीं. 6 साल की एक मासूम के साथ रेप की घटना के बाद उन्होंने मीडिया से पूछ डाला था कि क्या आपके पास कोई और मुद्दा नहीं है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement