scorecardresearch
 

कर्नाटक उपचुनाव से पहले EC की कार्रवाई, घर से 53 प्रेशर कुकर बरामद

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा उपचुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई की है. चुनाव आयोग ने सोमवार को होसकोट में एक घर से 53 प्रेशर कुकर बरामद किए हैं. चुनाव आयोग के अधिकारियों को सूचना मिली कि प्रेशर कुकर मतदाताओं के बीच बांटे जाने वाले हैं.

Advertisement
X
होसकोट के एक घर से 53 कुकर बरामद (फोटो-ANI)
होसकोट के एक घर से 53 कुकर बरामद (फोटो-ANI)

  • होसकोट विधानसभा क्षेत्र में एक घर से 53 कुकर बरामद
  • बीजेपी के निष्कासित नेता शरत निर्दलीय चुनाव लड़ रहे

कर्नाटक में विधानसभा उपचुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. चुनाव आयोग भी उपचुनाव को लेकर सजग है और उसकी ओर से सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई. चुनाव आयोग ने सोमवार को होसकोट विधानसभा क्षेत्र में एक घर से 53 प्रेशर कुकर बरामद किया है.

होसकोट विधानसभा क्षेत्र उन विधानसभा क्षेत्रों में से एक है जहां पर अगले महीने दिसंबर के पहले हफ्ते में उपचुनाव होना है. चुनाव प्रचार के बीच चुनाव आयोग के अधिकारियों को सूचना मिली कि प्रेशर कुकर मतदाताओं के बीच बांटे जाने की तैयारी चल रही है.

सूचना मिलने के बाद चुनाव अधिकारियों ने छापा मारा और एक घर से 53 प्रेशर कुकर बरामद कर लिए. बता दें कि होसकोट में भी विधानसभा का उपचुनाव होना है.

Advertisement

बीजेपी के बागी नेता मैदान में

होसकोट विधानसभा सीट पर सभी की नजर लगी हुई है क्योंकि बीजेपी नेता शरत बचेगौड़ा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. उनके बागी तेवर को देखते हुए .

चिकबल्लापुर से बीजेपी सांसद बीएनब बचेगौड़ा के बेटे शरत बचेगौड़ा बीजेपी के टिकट पर होसकोट से उपचुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया जिससे वह बागी हो गए. फिलहाल अब वे निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.

कर्नाटक में अगले महीने पांच दिसंबर को अथानी, कागवाड, गोकक, येल्लापुरा, हीरेकेरूर, रानीबेन्नूर, विजयनगर, चिकबल्लापुरा, के.आर. पुरा, यशवंतपुरा, महालक्ष्मी लेआउट, शिवाजीनगर, होसकोट, के.आर. पेटे, हुनसूर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं जबकि मतगणना नौ दिसंबर को होगी.

Advertisement
Advertisement