scorecardresearch
 

...वरना चेन्नई में नहीं होंगे आईपीएल मैचः जयललिता

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने कहा कि राज्य में आईपीएल के केवल उन्हीं मैचों की अनुमति दी जाएगी जिनमें श्रीलंका के खिलाड़ी, अंपायर, अधिकारी या सहायक कर्मचारी नहीं होंगे.

Advertisement
X
जयललिता
जयललिता

श्रीलंका के तमिलों के समर्थन में बढ़ते प्रदर्शन के बीच तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने कहा कि राज्य में आईपीएल के केवल उन्हीं मैचों की अनुमति दी जाएगी जिनमें श्रीलंका के खिलाड़ी, अंपायर, अधिकारी या सहायक कर्मचारी नहीं होंगे.

उन्होंने कहा, ‘से तमिलनाडु में बढ़ते रोष को देखते हुए तमिलनाडु सरकार का मानना है कि श्रीलंका के खिलाड़ी, अंपायर और अन्य अधिकारी आईपीएल के जिन मैचों में शामिल हों वे तमिलनाडु में नहीं खेले जाने चाहिए.’

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र में जयललिता ने कहा कि केंद्र सरकार बीसीसीआई को सलाह दे सकती है कि आईपीएल के आयोजक राज्य में होने वाले मैचों से श्रीलंका के खिलाड़ियों, अधिकारियों, अंपायरों और सहयोगी कर्मचारियों को दूर रखें.’

उन्होंने कहा, ‘तमिलनाडु की सरकार राज्य में केवल उन्हीं आईपीएल मैचों को अनुमति देगी जिसमें आयोजक हलफनामा दें कि श्रीलंका के खिलाड़ी, अंपायर, अधिकारी या समर्थन देने वाले कर्मचारी इन मैचों में हिस्सा नहीं लेंगे.’

जयललिता ने कहा कि यह पता चला कि श्रीलंकाई तमिलों के मुद्दे पर राज्य में काफी रोष है.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘ऐसे गर्म माहौल में तीन अप्रैल से चेन्नई सहित कई स्थानों पर आईपीएल क्रिकेट मैच होने हैं और ये मैच 26 मई तक चलेंगे.’

Advertisement

उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली लगभग सभी टीमों में श्रीलंका के क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement