scorecardresearch
 

SJM ने किया बहिष्कार का आह्वान, कहा- RRTS के लिए रद्द हो चीनी कंपनी की बोली

डॉक्टर अश्विनी महाजन ने महाराष्ट्र सरकार से भी चीनी ऑटो कंपनी के साथ हुए समझौते पर फिर से विचार करने की अपील की है. उन्होंने चीनी सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI)
प्रतीकात्मक तस्वीर (PTI)

  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र
  • चीनी सामान के बहिष्कार का किया आह्वान

चीन से साथ पिछले डेढ़ महीने से लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर तनातनी चल रही है. सोमवार की रात दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए. इस घटना के बाद देश में एक बार फिर चीनी सामान के बहिष्कार की मांग जोर पकड़ने लगी है.

अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े संगठन स्वदेशी जागरण मंच ने चीनी सामान के बहिष्कार का आह्वान किया है. स्वदेशी जागरण मंच के सह संयोजक डॉक्टर अश्विनी महाजन ने सरकार से दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के लिए सबसे कम रकम की बोली लगाने वाली चीनी कंपनी शंघाई टनल इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (एसटीईसी) की बोली रद्द करने की मांग की है.

Advertisement

उन्होंने इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखे जाने की जानकारी दी और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान के खिलाफ है. डॉक्टर अश्विनी महाजन ने महाराष्ट्र सरकार से भी चीनी ऑटो कंपनी के साथ हुए समझौते पर फिर से विचार करने की अपील की है. उन्होंने चीनी सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया.

डॉक्टर महाजन ने कहा कि यह उन लोगों के लिए एक आंख खोलने वाली घटना है, जो तर्क देते हैं कि फायरिंग नहीं हुई. इसलिए हमें चीन के साथ व्यापार और निवेश के माध्यम से आर्थिक रूप से जुड़ना चाहिए.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement