बिहार में चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही नेताओं में पार्टी बदलने का सिलसिला और पार्टियों के बीच खेमेबंदी भी तेज हो गई है. इसी कड़ी में आज बीजेपी में शामिल होंगे. ये विधायक हैं ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानु, सुरेश चंचल, राजेश्वर राज और दिनेश कुशवाहा.
जेडीयू से बागी हुए थे विधायक
31 जुलाई को पटना हाई कोर्ट ने जेडीयू के चार बागी विधायकों की सदस्यता बहाल करके मुख्यमंत्री दिया था. जेडी-यू ने इन विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था. पार्टी ने इनपर अपने खिलाफ गतिविधियों का आरोप लगाया था.
खेमेबंदी जोरों पर
बिहार में चुनाव होने वाले हैं. नीतीश कुमार को बनाकर जेडीयू ने आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ महागठबंधन बनाया है. वहीं भाजपा केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. हालांकि, कभी आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के खासमखास रहे पप्पू यादव और नीतीश कुमार के खास रहे पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी अब एनडीए के खेमे में दिख रहे हैं.