पाकिस्तान JIT के भारत आने पर विपक्षियों का विरोध प्रदर्शन झेल रही बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने पाकिस्तान की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब पाकिस्तान ने आतंकवाद की जांच को लेकर गंभीरता दिखाई है.
I think for the first time Pakistan has made a serious effort towards investigation-Amit Shah on Pak JIT
— ANI (@ANI_news)
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने भी कहा कि जो सवाल उठ रहे हैं, वह ठीक नहीं है. सिंह ने कहा कि सरकार ने कई पहलुओं को ध्यान में रख कर इस टीम को बुलाया है. उन्होंने कहा राष्ट्रीय सुरक्षा के पहलुओं पर राजनीति न हो. विपक्ष सवाल न उठाए.
कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी पाकिस्तान को हमारे देश में जगह दे रही है. पाकिस्तान अच्छी मंशा के साथ भारत नहीं आई है. सरकार को यह नहीं होने देना चाहिए. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.
Punjab: Shiv Sena holds protest against Pakistan's JIT in
— ANI (@ANI_news)
पठानकोट एयरबेस पर शिवसेना ने भी किया प्रदर्शन
महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ सरकार चलाने वाली शिवसेना भी कर रही है. पठानकोट में शिवसेना के अलावा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता भी प्रदर्शन कर रहे हैं.