डीएमके नेता और एम करुणानिधि के बेटे एमके स्टालिन ने एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर को थप्पड़ मार दिया. उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह स्टालिन के साथ सेल्फी ले रहा था. घटना गुरुवार की है, लेकिन शुक्रवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
कोयंबटूर के पास उधगमंडलम में थे. वह यहां जनसुनवाई के लिए आए थे. हालांकि डीएमके कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्टालिन के आसपास भीड़ जुट गई थी. वह खुद को बचाने का प्रयास कर रहे थे. दुर्घटनावश ड्राइवर को हाथ लग गया. थप्पड़ लगने के बाद ड्राइवर तकरीबन उनके ऊपर गिरने को हो गया था. इस बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब स्टालिन ने उसे हटाने के लिए धकेला तो उसका संतुलन बिगड़ गया.
स्टालिन पर पहले भी अपने सहयात्री को थप्पड़ मारने के आरोप लगे हैं. इसी साल 2 जुलाई को उन्होंने मेट्रो ट्रेन में अपने एक सहयात्री को थप्पड़ मार दिया था. इसका हो गया था. हालांकि स्टालिन ने तब भी बदतमीजी करने से मना कर दिया था. तब