कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुरक्षा में चूक हुई है. संसद के पास मंगलवार को राजनाथ सिंह के काफिले में एक आदमी घुस आया और प्रधानमंत्री से मुलाकात की जिद करने लगा. हालांकि, सुरक्षाबलों ने तुरंत उस शख्स को दबोच लिया. फिलहाल, उसे पुलिस को सौंपने की तैयारी चल रही है.
Delhi: A man came in front of Defence Minister Rajnath Singh's convoy near Parliament, today. He claimed that he wanted to meet Prime Minister Narendra Modi. He was later detained by the police.
— ANI (@ANI)
अभी हाल में प्रियंका गांधी के घर तक कुछ लोग गाड़ी में सवार हो कर आ गए थे. पूछताछ में पता चला कि वे के साथ सेल्फी लेने के लिए उनके घर तक आए. कांग्रेस ने इस पर घोर विरोध दर्ज कराया और सरकार से पूछा कि सुरक्षा नियमों में इतनी बड़ी ढील कैसे हो गई.
बता दें, सरकार ने अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष , उनके बेटे व पूर्व पार्टी प्रमुख और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में लगा एसपीजी घेरा हटा लिया है और इसके बदले उन्हें सीआरपीएफ की जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराई गई है. इन्हें एसपीजी सुरक्षा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की एक चुनावी रैली के दौरान आत्मघाती हमले में हत्या हो जाने के बाद से मिली हुई थी.