केरल की राजधानी के नजदीक एक सार्वजनिक सभा के दौरान मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) के प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री ओमन चांडी पर चप्पल फेंकी और काले झंडे लहराए. हालांकि चप्पल चांडी को लगी नहीं.
बलरामपुरम के नजदीक एक स्वीमिंग पूल का उद्घाटन करने खुली जीप में विधानसभा के अध्यक्ष एन. सकथन और सामाजिक न्याय मंत्री एमके मुनीर के साथ ओमन चांडी के पहुंचने के ठीक बाद घटी.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फेंकी गई चप्पल चांडी को नहीं लगी, बल्कि उनके एक सुरक्षाकर्मी को जा लगी. मुनीर ने कहा कि इस तरह का काम करने वाले लोगों को गांव वाले बाहर निकाल देंगे. CPI-M ने अब तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
इनपुट: IANS