scorecardresearch
 

मोदी सरकार के सामने कांग्रेस का प्रस्ताव, सुषमा-वसुंधरा को हटाओ और जीएसटी बिल पर समर्थन लो

ललितगेट में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद हमलावर कांग्रेस ने मोदी सरकार के सामने दिलचस्प प्रस्ताव रखा है.

Advertisement
X
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

ललितगेट में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद हमलावर कांग्रेस ने मोदी सरकार के सामने दिलचस्प प्रस्ताव रखा है. कांग्रेस ने केंद्र सरकार से कहा है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को हटाओ और इसके बदले में जीएसटी बिल पर समर्थन लो.

हालांकि ने इस तरह के किसी भी ऑफर को खारिज कर दिया है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सरकार के एक वरिष्ठ सदस्य के मुताबिक इस तरह की किसी डील की संभावना नहीं है. गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसके हंगामेदार रहने के पूरे आसार है. सामने आने के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ा है.

आईपीएल के मदद करने के आरोप में विपक्ष सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे का इस्तीफा मांग रहा है.

जीएसटी बिल पर राज्यसभा की सेलेक्ट कमिटी के सामने सवाल उठाने वाली कांग्रेस ने मानसून सत्र को ना चलने देने का फैसला कर लिया है. इसके साथ क्षेत्रीय पार्टियां भी चाहती है. कांग्रेस इस मामले में मोदी सरकार पर लगातार दबाव बनाए हुए है ताकि संसद में पीएम मोदी का किला भेदा जा सके.

Advertisement

कांग्रेस के रणनीतिकारों का मानना है कि लोकसभा में केंद्र सरकार को घेरने के लिए पर्याप्त वजहें है और राज्यसभा में विपक्ष बहुमत है. जीएसटी कमिटी के सामने कांग्रेस ने बिल पर 5 सवाल उठाए थे और कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह से झुकने के मूड में नहीं है.

Advertisement
Advertisement