scorecardresearch
 

'बड़बोले' बेनी प्रसाद को 'चुप' रहने की हिदायत!

कैबिनेट मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बड़बोलेपन पर कांग्रेस ने लगाम दी है. बुधवार को बेनी बाबू को पार्टी दफ्तर में तलब किया गया और उन्हें बेवजह की बयानबाजी बंद करने के निर्देश जारी किए गए.

Advertisement
X
बेनी प्रसाद वर्मा
बेनी प्रसाद वर्मा

कैबिनेट मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के बड़बोलेपन पर कांग्रेस ने लगाम दी है. बुधवार को बेनी बाबू को पार्टी दफ्तर में तलब किया गया और उन्हें बेवजह की बयानबाजी बंद करने के निर्देश जारी किए गए.

पिछले कुछ दिनों से बेनी प्रसाद लगातार समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे. बेनी बाबू की बयानबाजी को लेकर समाजवादी पार्टी उनके इस्तीफे की भी मांग कर रही थी. लेकिन सूत्रों का कहना है कि बेनी बाबू को कैबिनेट से हटाने का फैसला सिर्फ कांग्रेस लेगी, किसी दूसरे के सलाह की जरुरत नहीं है.

बेनी बनाम मुलायम
गौरतलब है सारा विवाद बेनी प्रसाद वर्मा के उस बयान से शुरू हुआ था, जिसमें उन्‍होंने कहा था कि मुलायम सिंह यादव गुंडा हैं और उनके संबंध आतंकवादियों से हैं . बाद में उन्‍होंने संसद में अपने बयान को दोहराया, जिस पर काफी हो-हल्‍ला मचा.

बाद में इस विवादित बयान पर बेनी प्रसाद वर्मा ने खेद जताया. खेद जताने के बाद मामला कुछ दिन के लिए ठंडा पड़ गया था.

Advertisement

हालांकि बेनी प्रसाद यही नहीं रुके. एक बार फिर समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव की पार्टी सिर्फ चार सीटें ही जीत पाएगी और पार्टी का जनाजा निकल जाएगा.

जिसके बाद सपा नेता शिवपाल यादव ने केंद्रीय मंत्री पर ‘अफीम की तस्करी करने’ और चरस इस्तेमाल करने का आरोप लगाया.

Advertisement
Advertisement