scorecardresearch
 
संयुक्त राष्ट्र में भारत की बड़ी भूमिका की चाह को चीन का समर्थन

संयुक्त राष्ट्र में भारत की बड़ी भूमिका निभाने की चाह को रूस के बाद अब चीन का भी समर्थन मिला है. चीन ने अंतरराष्ट्रीय मामलों में भारत की स्थिति और संयुक्त राष्ट्र में बड़ी भूमिका निभाने की इसकी चाह को मान्यता दे दी.

Advertisement
X

चीन के इस नजरिए का खुलासा भारतीय विदेश मंत्री एस एम कृष्णा, चीन के विदेश मंत्री यांग जायची और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के बीच हुई बैठक के बाद जारी की गयी एक विज्ञप्ति में हुआ है.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में उनका देश भारत को अहमियत देता है और संयुक्त राष्ट्र में बड़ी भूमिका निभाने की भारत की चाह को समझता है और उसका समर्थन करता है. हालांकि, बयान में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की मांग को समर्थन के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement