scorecardresearch
 
आप के बागी विधायक बिन्नी को कारण बताओ नोटिस

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को अपने बागी विधायक विनोद कुमार बिन्नी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. एक दिन पहले ही बिन्नी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी की थी.

Advertisement
X

पार्टी ने लक्ष्मीनगर से विधायक बिन्नी को शनिवार शाम 5 बजे तक कारण बताओ नोटिस का जवाब देने को कहा है.

पार्टी के प्रवक्ता दीपक वाजपेयी ने कहा, ‘पार्टी विधान की धारा 6-1-ए के तहत पार्टी नियमों का उल्लंघन करने के लिए विनोद कुमार बिन्नी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.’ उन्होंने कहा, ‘उनसे कारण बताओ नोटिस का जवाब देने को कहा गया है और 18 जनवरी को शाम पांच बजे के पहले पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता को उन्हें अपना जवाब सौंपना है.’ सूत्रों ने बताया कि कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि पार्टी की राय है कि बिन्नी ने संवाददाता सम्मेलन में अरविंद केजरीवाल और 'आप' की सरकार पर निशाना साध कर पार्टी की छवि खराब की है.

बिन्नी से संपर्क साधने की कई कोशिशों के बावजूद वह बयान के लिए उपलब्ध नहीं हो सके.

Advertisement

संवाददाता सम्मेलन में गुरुवार को बिन्नी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘तानाशाह’ बताया और उनकी सरकार पर लोगों को ‘ठगने’ का आरोप लगाया था.

Advertisement
Advertisement