योगगुरू बाबा रामदेव योग और पतंजलि उद्योग के अलावा अपने राजनीतिक दोस्ती के बारे में भी मशहूर हैं. बुधवार को रामदेव ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की. रामदेव ने खुद अपने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी, और तस्वीरें साझा की.
Met Shri Raj Thackeray, asked about his son's well being and taught some pranayama to the family
— Swami Ramdev (@yogrishiramdev)
बाबा रामदेव, राज ठाकरे से मिलने उनके कृष्णकुंज बंगले में पहुंचे. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब आधे घंटे तक चर्चा हुई. हालांकि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई है यह साफ नहीं है. कहा कि आज राज ठाकरे से मिला, और उनके परिवार को प्राणायाम सिखाया.
Spent time with young and dynamic CM of Maharashtra and his family in mumbai
— Swami Ramdev (@yogrishiramdev)
राज ठाकरे से मिलने से पहले बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से भी मुलाकात की. रामदेव फड़नवीस के परिवार से भी मिले. रामदेव ने ट्वीट कर बताया कि आज महाराष्ट्र के युवा मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और उनके परिवार से मुलाकात की.