scorecardresearch
 

परमाणु सुरक्षा पर पाक से बात कर रहा है अमेरिका

अमेरिका ने कहा है कि वह पाकिस्तान में परमाणु हथियारों की सुरक्षा के मुद्दे पर उससे बातचीत कर रहा है.

Advertisement
X

अमेरिका ने कहा है कि वह पाकिस्तान में परमाणु हथियारों की सुरक्षा के मुद्दे पर उससे बातचीत कर रहा है.

आतंकवाद से निपटने और आंतरिक सुरक्षा सम्बन्धी अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन ब्रेन्नन ने कहा कि पाकिस्तान से हमारी बातचीत पूरी रवानी से चल रही है. हम अल-कायदा के इरादों और पाकिस्तान तथा अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले अल-कायदा के लक्ष्यों के बारे में बात कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि मैं इस द्विपक्षीय विचार-विमर्श के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताउंगा लेकिन नवीनतम घटनाक्रम परमाणु सुरक्षा के लिहाज से काफी फायदेमंद है. इस बीच, व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के साथ बैठक में परमाणु सुरक्षा के महत्व पर एक बार फिर जोर दिया था.

ब्रेन्नन ने कहा कि अलकायदा ने जैविक तथा परमाणु हथियारों समेत खास किस्म की क्षमताएं हासिल करने के लिये प्रतिबद्धता और धर्य प्रदर्शित किया है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि कुछ लोग अल-कायदा में हैं जिन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है. हमारे लिये यह पता लगाना बहुत बड़ी चुनौती है कि अल-कायदा द्वारा दुनिया में कहां-कहां पर जैविक, रासायनिक तथा परमाणु कार्यक्रम चलाने की आशंका है.

Advertisement
Advertisement