आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद अलका लांबा ने अब कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है. उन्होंने पहले ट्वीट कर कांग्रेस में शामिल होने के बारे में ऐलान किया था और शुक्रवार शाम को सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद वह कांग्रेस में शामिल भी हो गईं. चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा शाम को कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया से मिलने गईं और वहीं पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर लिया.
इससे पहले अलका लांबा ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी और कहा, 'आज शाम 6 बजे, 10 जनपथ पहुंच कर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करुंगी.'
आज शाम 6 बजे, 10 जनपथ पहुंच कर, कॉंग्रेस अध्यक्ष श्रीमत्ती सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में कॉंग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करुँगी 🙏🇮🇳.
जय हिंद.
— Alka Lamba - अलका लाम्बा (@LambaAlka)
इससे पहले दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने आज सुबह आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'AAP को गुड बाय कहने का समय आ गया है. पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. पिछले 6 साल की यात्रा मेरे लिए काफी सिखाने वाली रही.'
The time has come to say
"Good Bye" to and to resign from the primary membership of the Party.
The past 6years journey was a great learning for me.
Thanks to all. 🙏🇮🇳.
— Alka Lamba - अलका लाम्बा (@LambaAlka)
पिछले दिनों मंगलवार को अलका लांबा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. तभी से यह कयास लगने लगा था कि अलका लांबा जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं.
श्रीमति सोनिया गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष ही नहीं यूपीए की चेयरपर्सन भी हैं और सेकुलर विचारधारा की एक बहुत बड़ी नेता भी।
देश के मौजूदा हालात पर उनसे लंबे समय से चर्चा Due थी।आज मौक़ा मिला तो हर मुद्दे पर खुल कर बात हुई।
राजनीति में ये विमर्श का दौर चलता रहता है और चलते रहना चाहिए।
— Alka Lamba - अलका लाम्बा (@LambaAlka)
अलका लांबा पिछले कुछ महीनों से आम आदमी पार्टी के साथ कई मुद्दों पर खुलकर भिड़ती नजर आ रही थीं. पिछले महीने लांबा ने कहा था कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है और वह एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी.
लांबा के जवाब में आम आदमी पार्टी ने कहा था कि वह उनका इस्तीफा स्वीकार करने के लिए तैयार है.
हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अलका लांबा ने पार्टी की कड़ी आलोचना की थी. उन्होंने पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से हार के लिए जवाबदेही मांगी थी, जिसके बाद उन्हें पार्टी सदस्यों के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप से हटा दिया गया था.