scorecardresearch
 

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, बिना सुरक्षा जांच के PM दफ्तर के करीब पहुंचा युवक

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. प्रदीप कुमार नाम का एक शख्स संसद भवन में पीएम के ऑफिस तक पहुंच गया. बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया.

Advertisement
X

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. प्रदीप कुमार नाम का एक शख्स संसद भवन में पीएम के ऑफिस तक पहुंच गया. बाद में सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. उसका कहना है कि वो पीएम से नौकरी मांगने आया था.

25 वर्षीय प्रदीप करीब सुबह 7 बजे पकड़ा गया. वह बिना जांच के वहां पहुंच गया. स्ट्रीट पुलिस थाने में उससे पूछताछ चल रही है. लोकल पुलिस, स्पेशल सेल, और आईबी युवक से ज्वाइंट इंटेरोगेशन कर रही है. प्रदीप तालकटोरा गेट नंबर 2 से अंदर घुसा.

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चैक किए जा रहे हैं. युवक कानपुर का है. उसके पास से डॉक्यूमेंट्स भी बरामद हुए हैं. उसमें उसका आधार कार्ड और 12वीं क्लास का सर्टिफिकेट थे. संसद भवन और दोनों की सुरक्षा को देखते हुए ये एक बड़ी चूक सामने आई है. सवाल है कि आखिर वह कैसे बिना जांच के वहां तक पहुंच गया.

Advertisement

उसने पुलिस को बताया कि वो नौकरी की तलाश में है और ऑटो चलाता है, और किसी ने कहा था पीएम से मिलके नौकरी मिल जाएगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement