scorecardresearch
 
कर्नाटक जमीन घोटालाः येदियुरप्पा के रिश्तेदारों ने की जमीन लौटाने की पेशकश

जमीन घोटाले ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की मुश्किल बढ़ाई तो उनके रिश्तेदारों के होश ठिकाने लग गए और शुक्रवार को उन्होंने कर्नाटक इंडस्ट्रियल एरिया डेपलपमेंट बोर्ड यानी केआईएडीबी की विवादित जमीन बैंगलौर डेपलवमेंट अथॉरिटी को लौटाने की पेशकश कर दी.

Advertisement
X

मुख्यमंत्री कार्यालय के सुत्रों के मुताबिक बीएस येदियुरप्पा बेटे, दामाद और बहन ने गुरुवार देर शाम जमीन सौंपने की चिट्ठी मुख्यमंत्री दफ्तर को सौंप दी.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर आरोप है उन्होंने अपने रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए कानून को ताक पर रख दिया. राज्य सरकार ने जिन कंपनियों को डीनोटीफाइड जमीन दी उन्होंने येदियुरप्पा के बेटे और दामाद की कंपनी दावलागिरि डेवेलपर्स को उधार के बहाने मोटी रिश्वत दी या फायदा पहुंचाया.

करीब 5000 करोड़ के इस जमीन घोटाले के सामने आने के बाद भष्ट्राचार के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर हल्ला बोल रही बीजेपी बैकफुट पर आ गई है और इसलिए मुख्यमंत्री पर दबाव बढ़ गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement