scorecardresearch
 
ब्रह्मेश्वर की हत्या के तीसरे दिन भी हिंसा जारी

बिहार में रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या के तीसरे दिन रविवार को भी हिंसा का दौर जारी रहा. अरवल, जहानाबाद, लखीसराय, गया और औरंगाबाद सहित कई जिलों में प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़फोड़ की.

Advertisement
X
बिहार

प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना के समर्थकों ने अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद में सड़कों पर अवरोधक लगा दिए. अरवल एवं जहानाबाद पुलिस ने कहा, 'प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी और पुलिसकर्मियों से झड़प हुई. प्रदर्शनकारियों ने जबरदस्ती दुकानें भी बंद कराई.'

प्रदर्शनकारियों ने जहानाबाद में रेल पटरियों पर धरना दिया जिससे रेल सेवाएं प्रभावित हुईं.

जहानाबाद में कुछ लोगों ने सत्तारुढ़ जनता दल युनाइटेड के विधायक अनुज कुमार सिन्हा की कार पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'विधायक गया जा रहे थे. हिंसा के कारण उन्हें मजबूरी में वापस पटना लौटना पड़ा'.

मुखिया की शुक्रवार तड़के आरा जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी थी. शनिवार को पटना में मुखिया के अंतिम संस्कार के समय भी लोगों ने जमकर हंगामा किया था.

Advertisement
Advertisement