scorecardresearch
 

कांग्रेस ने शीला के इस्तीफे की की मांग को ठुकराया

कांग्रेस ने राष्ट्रमंडल खेलों पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के मद्देनजर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के इस्तीफे की विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया.

Advertisement
X
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित

कांग्रेस ने राष्ट्रमंडल खेलों पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के मद्देनजर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के इस्तीफे की विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया.

पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हमने अभी तक पूरी रिपोर्ट नहीं देखी है लेकिन हमने जो कुछ भी देखा है उसमें ऐसा कोई आरोप नहीं है जो बड़ी कार्रवाई की मांग करता हो.

संवाददाताओं ने द्विवेदी से भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग के बारे में पूछा था. द्विवेदी ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसी रिपोर्ट जब संसद में आती है तो संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करना होता है.

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट लोक लेखा समिति (पीएसी) को जायेगी जहां सभी दलों के प्रतिनिधि होते हैं. गौरतलब है कि कैग की रिपोर्ट शुक्रवार को संसद में पेश की गयी थी.

Advertisement

कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक
संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के चिकित्सा के लिए विदेश जाने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की यहां पहली बार बैठक हुई.

कांग्रेस कोर ग्रुप की यह बैठक राष्ट्रमंडल खेल से संबंधित नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में हुई है. कैग की यह रिपोर्ट शुक्रवार को संसद में पेश हुई थी. इस रिपोर्ट में दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की काफी आलोचना की गई है.

भाजपा के नेतृत्व में विपक्ष द्वारा इस मुद्दे को संसद में उठाये जाने की संभावना है. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का अमेरिका के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. अस्पताल में आईसीयू से अब वह बाहर आ गयी हैं.

सोनिया की अनुपस्थिति में उनके पुत्र एवं कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी, उनके राजनीतिक सचिव अहमद पटेल, रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी और पार्टी महासचिव जनार्दन द्विवेदी को पार्टी से जुड़े मामले देखने की जिम्मेदारी दी गई है.

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो देखने के लिए जाएं http://m.aajtak.in पर.

Advertisement
Advertisement