जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के उल्लंघन करने की एक घटना में पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को भारतीय चौकी पर राकेट से संचालित ग्रेनेड से गोलीबारी की.
सेना के 16वीं कार्प्स के एक अधिकारी ने कहा, ‘पाकिस्तानी पक्ष ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. उन्होंने पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में बालनोई अग्रिम चौकी पर राकेट से संचालित ग्रेनेड से रात साढे सात बजे अंधाधुंध गोलीबारी की.’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना ने पांच मिनट तक गोलीबारी की जिसका भारतीय पक्ष ने जवाब दिया.
उन्होंने कहा कि गोलीबारी बाद में बंद हो गई. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.